Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

हार गईं दो जिंदगियां: चारपाई पर था शव, कमरे में चारों ओर फैला था खून और बिखरा सामान, अंदर से आ रही थी तेज बदबू

top-news

गाजियाबाद: साहिबाबाद में एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अकेले ही घर में रहती थी और प्रसव के दौरान बच्चा पूरा नहीं निकल पाया और खून ज्यादा बह गया, जिससे मां-बच्चे दोनों की मौत हो गई।
घटना के कुछ दिन बाद जब कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर गई तो वहां का हाल देख वह हैरान रह गई।
कमरे में फैले खून में दिखा समाज का संवेदनहीन चेहरा रोशनी से दमकते और चमकते शहर के लोगों का संवेदनहीन चेहरा युवती के कमरे में फैले खून में साफ दिखाई दे रहा था।
चारपाई पर पड़ा था शव
चारपाई पर शव पड़ा था, बिस्तर इधर-उधर बिखरे हुए थे, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि बच्चे और खुद की जिंदगी बचाने के लिए महिला ने किस हद तक संघर्ष किया। जाहिर है कि दर्द से युवती चीखी और चिल्लाई भी होगी, लेकिन अपने में खोए रहने वाले शहर के पड़ोसियों के कान तक यह आवाज नहीं पहुंच सकी।
किसी ने नहीं ली गर्भवती की खबर
यूं भी कहा जा सकता है कि संवेदनहीन हो चुके किसी पड़ोसी ने कमरे तक जाकर यह जानने तक का प्रयास नहीं किया कि आखिर माजरा क्या है। नतीजतन दुनिया में आने से पहले ही एक नन्हीं जान और युवती की मौत हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने इसके लिए युवती को ही जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि वह ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी। उसके गर्भवती होने की बात तो दूर, उन्हें तो ये भी नहीं पता कि वह विवाहित थी फिर अविवाहित थी।