Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आवारा पशुओं का आतंक, कैटल कैचर नहीं कर रहे हैं काम, वर्ल्ड क्लास शहर की तस्वीर

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड क्लास शहर है ग्रेटर नोएडा शहर में हर चीज प्लानिंग के तहत की गई है। अगर हम बात करें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर की, जब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर के डिजाइन बनाए जा रहे थे तो उस समय इंजीनियरों ने एक ऐसी व्यवस्था की थी जिससे की कोई भी आवारा पशु सेक्टर में ना घुस सके। सेक्टर की हर गेट पर कैटल कैचर लगाए गए थे, और आज भी लगे हुए हैं।

लेकिन आज वह कैटल कैचर जिस उद्देश्य के लिए लगाए गए थे। उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि प्राधिकरण के कर्मचारियों ने कभी उस तरफ ध्यान नहीं दिया कि कैटल कैचर किस उद्देश्य के लिए लगाए गए थे अब सेक्टरों के कैटल कैचर या तो टूट चुके हैं या मिट्टी और अन्य कचरे से भर चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू आरडब्लूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर डेल्टा टू के अंदर आवारा पशुओं का आतंक है चारों तरफ आवारा पशु सेक्टर के अंदर घूमते नजर आ सकते हैं। कई बार सेक्टर की गाड़ियां और पार्कों में भी नुकसान कर चुके हैं सेक्टर में भय का माहौल है। आए दिन पार्कों में नुकसान करते हैं गंदगी करते हैं सड़कों की भी यही स्थिति है कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं होता है तो सेक्टर निवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इन कैटल कैचर का संज्ञान लेना चाहिए। सभी कैटल कैचर को ठीक कराएं और उनके नीचे की सफाई कराएं जिससे कि भविष्य में कोई भी आवारा पशु सेक्टर में ना आ जा सके, और किसी निवासी को कोई चोट ना पहुंचाई जा सके।

कैटल कैचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *