Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

नोएडा स्थापना दिवस में 91 सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अनु सिन्हा के कथक ने किया रोमांचित

top-news

नोएडा। नोएडा के सेक्टर- 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में नोएडा स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 91 कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं। दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ ही राष्ट्र गान गया गया। प्रसिद्ध नर्तकी अनु सिन्हा ने कत्थक नृत्य से गणेश वंदना प्रस्तुत की।
संस्था के महासचिव महेश सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का स्वागत किया और लोकमंच का संक्षिप्त परिचय देते हुए नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस के महत्व और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिखा खरे के कत्थक नृत्य से राम भजन,उत्तराखंड लोक नृत्य, तथा प्रसिद्ध रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर द्वारा नोएडा के विकास पर रागिनी प्रस्तुत की गई।
उत्तराखंड लोक कला का नृत्य मुरुगन द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। लोकनृत्य और भारत नाट्यम से डांस ड्रामा तथा अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष योगेन्द्र नारायण व ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली, नोएडा लोक मंच के कार्यों के साथ कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
मौके पर कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, फोनरवा योगेंद्र शर्मा, त्रिलोक शर्मा, आइपी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *