Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

दिल्ली की छात्रा से गाजियाबाद में दुष्कर्म, मां ने डांटा तो घर से निकली, रास्ते में मिले दो युवक ले गए अपने घर

top-news

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक आठवीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा मां के डाटने पर घर से गुस्सा होकर निकली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 12 वर्ष की एक बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। 15 अप्रैल को वह घर में मोबाइल चला रही थी। छोटे भाई ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया। मोबाइल टूटने पर छात्रा की मां ने डांट दिया। इससे वह घर से मोबाइल और कुछ रुपये लेकर निकल गई।
रास्ते में मोबाइल ठीक कराया। वह घर नहीं जाना चाहती थी। वह नहर किनारे पैदल ही लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पहुंच गई। वहां उसने सोचा कि वह बागपत में रहने वाली मौसी के यहां जाए। वहां से वह ई-रिक्शा में बैठ गई। ई-रिक्शा में एक युवक बैठा था। दोनों लोनी गेट नंबर-दो पर उतर गए।
रात होने के कारण युवक छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ एक कमरे पर ले गया। जहां पहले से एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। सड़क पर लाकर छोड़ दिया। कुछ देर बाद तलाश करते हुए छात्रा के पिता पहुंचे तो उसने आपबीती बताई।