Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मात्र सरकारी अस्पताल सीएचसी बिसरख में नहीं है उचित चिकित्सा सुविधा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो के लिए चिकित्सा सुविधाओं के उचित प्रबंध हेतु सीएचसी को एफ़आरयू (फर्स्ट रेफ़रल यूनिट ) बनाने के संबंध में दादरी विधायक तेजपाल नागर से की मुलाक़ात। ग्रेटर नोएडा वेस्ट आबादी बाहुल्य क्षेत्र है जहां सरकारी अस्पताल के नाम पर एक मात्र सीएचसी बिसरख है और यहा भी सभी बीमारियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है जिसकी आज गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से उनके कार्यालय में मिलकर बिसरख सीएचसी को एफ़आरयू यूनिट बनाने के लिए ज्ञापन दिया।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि समिति के सदस्यों ने सीएचसी बिसरख का निरीक्षण किया था। जो कि एक मात्र सरकारी अस्पताल है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता लगातार सरकारी अस्पताल के लिए लंबे समय से माँग कर रहे है लेकिन जो इंफ़्रास्ट्रक्चर हमारे पास है उसको बेहतर बना दिया जाये तो यहाँ काफ़ी लोगो की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है।

यदि यह सरकार द्वारा एफ़आरयू यूनिट (फर्स्ट रेफ़रल यूनिट) बन जाता है। तो यहाँ के नागरिकों को अत्यधिक सुविधाये जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर्स, सर्जन, ब्लड बैंक एवम् आकस्मिक स्थिति के लिए 24 घंटे सुविधाये मिल जाएगी। जिसके अभाव में अभी लोगो को प्राइवेट अस्पतालों या नोएडा भागना पड़ता है। साथ ही सीएचसी बिसरख में मरीज़ो को एक्स रे, अल्ट्रा साउंड एवं अन्य जाँच के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

सीएचसी बिसरख के पास इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है लेकिन सुविधाओं की कमी है यदि यहाँ अच्छी सुविधाये मिले तो नागरिकों को अच्छी चिकित्सा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । सीएचसी बिसरख में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी तुरंत आवश्यकता है। पहले यहा स्त्री विशेषज्ञ थी। परंतु उनका ट्रास्फ़र हो गया है। जिसकी वजह से मरीजो को दिक़्क़त का सामना करना पड़ता है।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के पत्र लिखकर समस्या को संज्ञान में लिया। साथ ही उन्होंने सीएचसी बिसरख में स्त्री रोग डॉक्टर की नियुक्ति के लिए सीएमओ गौतम बुद्ध को पत्र लिखकर आगे की जानकारी लेंगे। मीटिंग में विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, गौतम बुद्ध नगर के महासचिव आदित्य अवस्थी, हिमाशु राजपूत इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *