Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ओएसडी विशु राजा के लिए अधिसूचित एरिया में हो रहे अवैध निर्माण को रोकना और अधिकारी ठेकेदारों का गठजोड़ तोड़ना बड़ी चुनौती

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पिछले काफी महीनों से जीएम प्रोजेक्ट का पद खाली था। जिसके चलते कुछ कार्य रुक से गए थे। अब हाल ही में पीसीएस (ओएसडी) विशु राजा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जीएम प्रोजेक्ट का पद संभाला है और कामकाज शुरू कर दिया है। विशु राजा की छवि ईमानदार और कर्मठ अधिकारी की है ग्रेटर नोएडा में कुछ समस्याएं बाहें फैलाए खड़ी है। जिनमें सबसे बड़ी समस्या है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में हो रहे अवैध कॉलोनियों के निर्माण और ठेकेदारों द्वारा बेहद खराब गुणवत्ता में किए जा रहे कार्य महत्वपूर्ण है

हर तरफ अवैध कालोनियों की भरमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में जिन गावों में अधिग्रहण नहीं हो पाया है वहां पर अवैध कॉलोनी मकड़जाल की तरह बस चुका है। जिनमें गरीब और भोली भाली जनता को ठगा जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों पर भी समय-समय पर यह आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने कॉलोनाइजरो को अवैध कॉलोनी बनाने का भरपूर समय दिया या एक कदम आगे बढ़कर कहें उन्हीं के संरक्षण में अवैध निर्माण हुआ है। तिलपता, खोदना, श्योराजपुर, कैलाशपुर, खेड़ी, भनौता, सुनपुरा, सैनी, वैदपुरा, सादुल्लापुर, बिसरख, रोजा, जलालपुर, मिलक और भी अनेकों गांव में कॉलोनाइजरओ ने जमकर अवैध निर्माण किया और भोली भाली जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर के खूब लूटा है। पिछले कुछ समय से अवैध निर्माण पर कार्यवाही थम सी गई है। अब देखना होगा नए जीएम प्रोजेक्ट क्या करते हैं।

ठेकेदारों की लूट

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदारों पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने के आरोप समय-समय पर लगते रहे हैं। मनमाने तरीके से कार्य करते हैं और कहा जाता है कि अधिकारियों को ज्यादा हिस्सा देना पड़ता है। इसलिए हम गुणवत्तापूर्ण कार्य कैसे करें। अधिकारी और ठेकेदारों का जो गठजोड़ मजबूत हो चुका है उस पर ओएसडी विष्णु राजा कैसे प्रहार करते हैं यह तो समय ही बताएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट के अधिकारियों की कार्यप्रणाली बहुत धीमी हो गई है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीण विकास पर भी कार्य योजना बनाकर काम करना होगा। अपने डिपार्टमेंट के अधिकारियों की समय-समय पर मॉनिटरिंग करनी पड़ेगी। उनके कार्य करने की रफ्तार को बढ़ाना होगा। डिपार्टमेंट पर लगने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों निपटना भी एक बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *