Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज

top-news

जेवर। कस्बा के एक मोहल्ला के रहने वाले युवक ने कस्बे के ही रहने वाले दो युवकों पर घर में घुसकर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़व व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह चौहान ने बताया कि कस्बा जेवर के एक मोहल्ला के रहने वाले युवक ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले दो युवक चार दिन पूर्व उसके घर में घुस गए व उसकी बहन के साथ छेड़छाड़व की। विरोध करने पर आरोपितों ने युवती के कपड़े फाड दिए।
शोर सुनकर युवती का भाई व अन्य लोग वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपित कासिम व जुनैद भाग गए। भागते हुए आरोपितों ने धमकी दी कि उसकी बहिन की फोटो व वीडियो रिकार्डिंग उनके पास है अगर किसी से शिकायत की तो उसकी बहन के ऊपर तेजाब डाल देंगे, फोटो व वीडियो प्रसारित कर देंगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *