Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

एलिवेटेड रोड के किनारे सेक्टर-सोसाइटी के लोगों को राहत देगा साउंड बैरियर, नोएडा प्राधिकरण की लगी मुहर

top-news

नोएडा। सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती स्कूल से लेकर सेक्टर-61 चौराहे तक बनाए गए 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर अब ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) लगाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। ऐसे में एलिवेटेड रोड शहर की पहली सड़क बन गई है, जिसके दोनों तरफ (9.6 किलोमीटर) ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) लगाया जाएगा।
वर्क सर्किल दो वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश के बाद वर्क सर्किल दो ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआइ) को ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) का ड्राइंग डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसको लगाने के लिए मानक होंगे। किस तरह से यह कार्य करेगा इसको लेकर को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआइ) सलाहकार कंपनी बनाया गया है। सलाह के बाद यह जानकारी मिलेगी कि इस पर कितना खर्च आएगा।
दस दिन में यह काम पूरा कर वर्क सर्किल दो में ड्राइंग डिजाइन सलाहकार कंपनी को प्रस्तुत करने को कहा गया है। ड्राइंग डिजाइन आने के बाद जून में इसका काम शुरू होगा और छह में ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से एलिवेटेड रोड के किनारे बसे सेक्टर व सोसायटी के लोग ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) लगाने की मांग नोएडा प्राधिकरण से कर रहे थे।
मांग से पहलेे चल रहा था विचार विमर्श
मास्टर प्लान सड़क नंबर दो पर एलिवेटेड रोड विश्व भारती पब्लिक स्कूल से सेक्टर-61-66 चौराहे तक बनाया गया है। इस रोड के दोनों ओर दो स्कूल, दो अस्पताल सेक्टर-28, 26, 27, 23, 24, 51, 33, सेक्टर-61 की तमाम ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, निठारी है। दिन और रात दोनों समय एलिवेटेड पर वाहनों का दबाव रहता है। वाहनों की आवाज से आसपास के सेक्टर व सोसायटी वाले परेशान रहते है, लोगों ने मांग शुरू कर दी लेकिन नोएडा प्राधिकरण में पहले से ही इस परियोजना को लेकर अधिकारियों के बीच विचार विमर्श चल रहा था।