Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

तकनीकी खराबी के चलते अचानक रुक गई लिफ्ट; फंसे आठ लोग, सोसाइटी में मचा हाहाकार

top-news

नोएडा। सेक्टर अल्फा दो में स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में लिफ्ट में करीब रात 11 बजे आठ लोग फंस गए। तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने तत्काल इमरजेंसी नंबर पर फोन मिलाया। इसके साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सोसायटी के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। आधे घंटे लिफ्ट में फंसे होने की सूचना पर सोसायटी में हाहाकार मच गया। लिफ्ट में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। किसी की व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग सकुशल है। लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई। उन्होंने अलार्म बजाया लेकिन कोई ने नहीं सुना।
इसके बाद उन्होंने तत्काल इमरजेंसी नंबर पर फोन किया। वहीं इसके साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सांत्वना दी कि वह जल्दी ही बाहर निकल आयेंगे। सभी लिफ्ट में फंसे लोग स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *