Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार ● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव

पूर्व प्रधान के बेटे पर चचेरे भाई ने की गोली चलाने की कोशिश, निर्माण स्थल के रास्ते को लेकर हुआ विवाद

top-news

गाजियाबाद। नंदग्राम के नंगला गांव में मंगलवार शाम पूर्व प्रधान के बेटे पर उनके चचेरे भाई ने गोली चलाने की कोशिश की। पूर्व प्रधान जगन्नाथ शर्मा के बेटे हरिकिशन अपना मकान बनवा रहे हैं। निर्माण स्थल से रास्ते को लेकर उनका चचेरे भाई सुरेश शर्मा से विवाद चल रहा है।
हरिकिशन का कहना है कि उनके मकान बनवाने को लेकर सुरेश रंजिश मानता है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सीढ़ियों पर बैठे थे। सुरेश की पत्नी ने झांकने का आरोप लगाया और इसको लेकर हुई कहासुनी के बाद सुरेश तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया।
आरोप है कि सुरेश ने तमंचे से दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली और पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।