Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

निकाय चुनाव गौतम बुध नगर: 17 अप्रैल से नामांकन शुरू, 11 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे परिणाम

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होगा। मतदान 4 मई और 11 मई को होगा। अगर हम बात करें गौतम बुध नगर की, यह दूसरे चरण में 11 मई को पांच नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद में मतदान होगा। 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगी। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा और 11 मई को मतदान होगा उसके बाद 13 मई को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निकाय चुनाव में जिले के करीब 1.68 लाख मतदाता शामिल होंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार से ही सभी निकायों में प्रचार-प्रसार सामग्री को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिले में 5 नगर पंचायत है जिनमें बिलासपुर, जेवर, रबूपुरा, दनकौर, जहांगीरपुर शामिल है वही एक नगर पालिका परिषद दादरी है।

दादरी नगर पालिका परिषद अनारक्षित है। नगर पंचायत दनकौर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत जेवर अनारक्षित है। नगर पंचायत बिलासपुर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत रबूपुरा अनारक्षित है। वहीं नगर पंचायत जहांगीरपुर भी अनारक्षित है।