Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

फिर चोरी हुआ रैपिड ट्रेन की साइट से 3400 मीटर तार, केंद्र सरकार की योजना को लगाया जा रहा पलीता

top-news

गाजियाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रेपिड ट्रेन का साहिबाबाद से दुहाई के बीच जल्द ही परिचालन शुरू होने जा रहा है। चोर इस प्रोजेक्ट में लगातार सेंध लगा रहे हैं। प्रोजेक्ट बना रही एनसीआरटीसी व पुलिस इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। लगातार चोर प्रोजेक्ट की साइट से तार चोरी कर रहे हैं। एक बार फिर चोरों ने साइट से 34 सौ मीटर तार चोरी कर लिया।
साइट की सब कांट्रेक्टर जेबला कंस्ट्रक्शन के आनंद शर्मा का कहना है कि 25 मार्च की रात में चोरों ने एनसीआरटीएस वायडक्ट से 34 सौ मीटर तार चोरी कर लिया। बिजली के पोल नंबर 22/27 से 22/45 और 22/55 से 23/07 के बीच के छह केबल चोरी हुई है। यह केबल पिलर नंबर 169 से पिलर नंबर 178 और पिलर नंबर 181 से 188 के बीच की है। उनका कहना है कि पिलर नंबर 144 से एनसीआरटीएस स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर गार्ड मौजूद रहते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।