Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

10 साल पहले महिला की कुल्हाड़ी से की थी हत्या, 50 हजार का इनामी चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

top-news

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के महरौली में नवंबर 2013 को कुल्हाड़ी से वारकर की गई महिला की हत्या में पिछले 10 साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी को जिले की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह 10 साल से पहचान बदलकर विभिन्न जिलों और प्रदेशों में रह रहा था।
महिला के साथ वह लिव-इन में रह रहा था और उसके चरित्र पर शक होने के कारण आरोपित ने महिला की हत्या कर शव को मकान के ही गटर में फेंक दिया था। अगले दिन महिला का शव बरामद होने के बाद महिला के पति ने आरोपित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित तब से फरार चल रहा था।
वर्तमान में वह झारखंड के देवघर में मोहल्ला कृष्णापुरी में पहचान बदलकर रह रहा था। उसकी फरारी पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविंद्र कविनगर के महरौली में एक किराये के मकान में रहकर टायल लगाने का काम करता था। उसकी दोस्ती बाराबंकी के रामनगर के रहने वाले सूरज की पत्नी सरिता से हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *