Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

मोदीनगर में होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, कुछ ही दिन पहले ज्वाइन की थी नौकरी

top-news

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के क्राउन होटल में मंगलवार को एक कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी ने कुछ दिन पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। सुबह जब होटल का मैनेजर कमरे में पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र स्थित गांव अघेडा का 20 वर्षीय दक्ष निवाड़ी रोड पर क्राउन होटल पर काम करता था. यह होटल निवाड़ी रोड के प्रियांशु सिंहल चलाते हैं। सोमवार रात को होटल में दक्ष की ही ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह किसी काम के लिए प्रियांशु ने दक्ष को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब जवाब नहीं आया तो प्रियांशु होटल पहुंचा। वहां एक कमरा अंदर से बंद था। प्रियांशु ने दक्ष को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
‘सोची समझी साजिश के तहत…’
इसके बाद, प्रियांशु ने अपने साथियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो दक्ष का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। निवाड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। दक्ष की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी निवाड़ी थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि सोची-समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है।
वहीं, एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत मामले में नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विवादों में रहते हैं मोदीनगर के होटल
यह पहली बार नहीं है कि मोदीनगर के होटल में युवक की मौत का मामला सामने आया हो। डेढ़ साल पहले ही राज चौपले पर शिवोम होटल में भी शाहजहांपुर जिले के व्यक्ति का शव मिला था। उसका शव सीढ़ी की ग्रिल में फंदे से लटका था। इतना ही नहीं, कुछ महीने पहले ही मेरठ जिले के गांवड़ी के रहने वाले व्यक्ति भी छत से गिर पड़े थे। आरोप था कि उन्हें छत से फेंका गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *