Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

तो 5 अप्रैल को आ रहा है यूपी बोर्ड रिजल्‍ ट? अधिकारियों ने बता दिया आखिर कब आएगा रिजल्‍

top-news

नोएडा। UP BOARD RESULT सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक पत्र शिक्षा विभाग का वायरल है। इसमें कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट 5 अप्रैल को आएगा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर अफवाह है क‍ि बोर्ड रिजल्‍ट 5 अप्रैल को आने वाला है। तब से ही काफी संख्‍या में बच्‍चे रिजल्‍ट को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
क्‍या है पूरी सच्‍चाई
उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड सचिव दिब्‍यकांत शुक्‍ला ने बताया क‍ि यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट चेक होने का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्‍होंने कहा क‍ि उनके हस्‍ताक्षर वाला एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है क‍ि 5 अप्रैल को नतीजे आएंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि नतीजे 5 अप्रैल को नहीं आएंगे। बताया जा रहा है क‍ि कॉपी चेक होने के बाद अब पर‍िणाम बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें करीब 20 से 25 दिन और लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंत में रिजल्‍ट आने की उम्‍मीद जताई जा रही है।