Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, रास्ते में खून देख 24 घंटे तक शव तलाशा; घर पर जिंदा मिला युवक

top-news

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का कार में अपहरण कर लिया गया और जमकर मारपीट की गई। हरनंदी नदी के पास युवक ने शीशे से सिर निकालकर एक राहगीर के आगे आरोपितों द्वारा हत्या करने का अंदेशा जताते हुए शोर मचाया तो राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। हरनंदी के पास युवक की खून में लथपथ चप्पल व जगह-जगह खून बिखरा हुआ मिला तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मान लिया कि युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है।
FIR दर्ज कर आरोपी किए गिरफ्तार
पुलिस 24 घंटे तक शव को तलाशती रही। रविवार रात पुलिस को युवक और उसके स्वजन मिल गए और पता चला कि युवक के ही पिता और भाई ने उसकी शराब की लत से परेशान होकर कार में बैठाकर मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा मामला
एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय ने बताया कि कनावनी के रहने वाले रामऔतार, उसके दो बेटे सोनू, मोनू व देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपित रामऔतार ने बताया कि उनका बेटा मोनू अधिक शराब पीने का आदी है।
रविवार को उसने विजयनगर क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा किया। इस पर वह बड़े बेटे सोनू और रिश्तेदार देवेंद्र के साथ विजयनगर पहुंचे, जहां उसे समझाने का प्रयास किया। वह नहीं माना तो उन्होंने मोनू को कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
तीनों ने जमकर पीटा
तीनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसमें वह लहूलुहान हो गया। एसीपी ने बताया कि अधिक पिटाई के कारण मोनू को लगा कि वह उसकी हत्या कर देंगे, इस पर उसने राहगीर से मदद मांगी।
पुलिस शनिवार की पूरी रात और रविवार दिनभर कार व युवक को तलाशती रही। रात में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच करती हुई कनावनी गांव में रामौतार के घर पहुंची तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।