Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

दारोगा के खिलाफ केस दर्ज, शादी के लिए दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप; हत्या की दी धमकी

top-news

गाजियाबाद। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा अंशुल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, हत्या की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में थाना मधुबन बापूधाम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पिछले वर्ष भी दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि तब दारोगा ने बहलाकर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगवा ली थी।
दारोगा ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी का झांसा दिया था, जिसकी वजह से पीड़िता ने अपना परिवार भी छोड़ दिया था। अब दारोगा उन्हें धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। अंशुल कुमार पूर्व में थाना लिंकरोड में तैनात थे और इसी केस में उन्हें लाइन हाजिर किया गया था।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रहै। उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपित ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर शादी का झांसा दे उनसे संबंध बनाए।
शादी का पता चलने पर विरोध किया तो आरोपित ने उनसे मारपीट की। पीड़िता ने पिछले वर्ष आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद दारोगा ने तलाक लेकर शादी करने की बात कही। साथ ही एक फ्लैट किराये पर दिलाया, जहां दारोगा अक्सर आता था।