Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में मां को घर में बंद कर नकदी व जेवर लेकर फरार हुई युवती, जांच में जुटी पुलिस

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी से युवती मां को घर में बंद कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। युवती के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ शिकायत देते हुए बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिवारजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
नकदी और सोने के जेवर लेकर युवती फरार
व्यक्ति ने बताया कि वह साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। 27 मार्च को उनका बेटा और वह काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी बेटी और पत्नी थीं। दोपहर करीब दो बजे उनकी 18 वर्षीय बेटी मां को घर में बंद कर एक लाख 10 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। काफी देर दरवाजा खटखटाने और शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला।
परिजनों ने युवती की आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पत्नी ने काल कर शिकायतकर्ता कों पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने भोपुरा के राहुल नाम युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया और साहिबाबाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
युवती की तलाश में जुटी पुलिस
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस व अन्य टीमें युवती की तलाश में जुटी हैं।