Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

31 मार्च तक नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे की रिसरफेसिंग की डेडलाइन तय, CS इंफ्रा पर लगाया गया 1 करोड़ का जुर्माना

top-news

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की रिसरफेसिंग करने वाली सीएस इंफ्रा कंपनी को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने एक करोड़ का जुर्माना लगाकर अल्टीमेटम दिया है कि 31 मार्च तक कंपनी कार्य पूरा करे। अन्यथा कंपनी ब्लैकलिस्ट किया जाए। इस जुर्माने के साथ कंपनी पर अब तक काम पूरा नहीं कर पाने में अब तक चार करोड़ 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
इस दौरान कंपनी को 14 डेटलाइन भी मिली। फिर भी कंपनी की ओर से काम पूरा नहीं किया जा सका। हालांकि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने दावा किया है कि वह हर हाल में 31 मार्च तक कार्य को पूरा कर लेंगे, क्योंकि अब महज 1.3 किलोमीटर का कार्य शेष बचा है।
एक्सप्रेस-वे मार्किंग के लिए अतिरिक्त मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि जिस कंसलटेंट कंपनी ने छह में कार्य पूरा करने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की। उसने सही तरीके से अध्ययन नहीं किया, उसे एसएमए तकनीकी के बारे में बिलकुल जानकारी नहीं रही होगी।