Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में रात को 4-5 बदमाशों ने की फायरिंग, फिर बाइक छोड़कर हो गए फरार; पुलिस तलाश में जुटी

top-news

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र राज नगर होली चौक मंगल बाजार के निकट रविवार रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को कब्जे में लेकर अज्ञात बदमाशों की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज तलाश बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
साहिद मलिक की होली चौक मंगल बाजार के निकट सीएफएल बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि सात बजे के आसपास बाइक सवार चार-पांच लोग आए और धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी।
शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।लोगों को इकठ्ठा होते देख बदमाश मोटरसाइकिल छोड़ भाग गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने UP17R6695 बाइक को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज तलाश नंबर ट्रेस कर बदमाशों की तलाश कर रही है।