Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी।

top-news

  • सुरेंद्र नागर और पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

ग्रेटर नोएडा। कपिल तोंगड़

यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान किया गया है। यूपी बीजेपी की नई टीम की लिस्ट जारी कर दी गई है। गौतम बुद्ध नगर से तीन लोगों को टीम में जगह मिली है सुरेंद्र नागर और पंकज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी। सतेंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र दी गई है। टीम में कुल 18 प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश भाजपा में सात प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा के संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं। छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के दिन यह घोषणा की गई है। भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए गये सात महीने का समय हो गया है।

सतेंद्र सिसोदिया का राजनैतिक सफर

सतेंद्र सिसोदिया की पहचान बीजेपी के बेहद कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में रही है। खास बात यह है कभी किसी नेताओं के बीच गुटबंदी में नहीं रहे। हमेशा विवादों से दूरी बनाकर रहे। गौतमबुद्ध नगर के सीमावर्ती इलाके साठा-चौरासी के निवासी हैं। यह पूरा इलाका राजपूत बाहुल्य है। हापुड़ और गाजियाबाद बॉर्डर के पास प्यावली गांव के मूल निवासी हैं। सतेंद्र सिसोदिया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह वर्ष 1990 में विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। करीब 3 साल बाद 1993 में युवा मोर्चा में जगह मिली। उन्हें युवा मोर्चा में दादरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। करीब 9 साल बाद साल 2002 में भाजपा में आए। उन्हें जिला मंत्री का दायित्व मिला। फिर 2004 में दोबारा जिला मंत्री बनाए गए। वर्ष 2007 में गौतमबुद्ध नगर भाजपा के महामंत्री रहे। वर्ष 2010 में जिलाध्यक्ष बन गए। फिर साल 2013 में क्षेत्रीय मंत्री, 2015 में महामंत्री और 2018 में उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद वह मुख्य संगठन से बाहर हो गए। फिर किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर सदस्य जगह मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *