Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पच-पच गिरोह के दो शातिर बदमाश, सुनार भी गिरफ्तार

top-news

नोएडा। महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चेन लूट की 100 से अधिक वारदात करने वाले राहुल पच-पच गिरोह के दो बदमाशों को शुक्रवार को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। दोनों से लूट की चेन खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने दबोचा है। शातिरों की पहचान दिल्ली के नांगलोई के दीपक कुमार सिंह, रवि कुमार और नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन सुनार है।
पुलिस ने आरोपितों से बरामद की 6 चेन और नकदी
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट की छह चेन, आठ हजार रुपये की नकदी,एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। दीपक के खिलाफ महाराष्ट्र, दिल्ली और नोएडा में 20 से अधिक लूट के मुकदमे दर्ज हैं। रवि के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। बीते दो माह में दोनों लुटेरे ने नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में लूट की छह वारदात की है।
एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्त में आए लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी हैं,जो चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर लूट की वारदात करते हैं। पच पच गिरोह के बदमाश मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं,लेकिन इन्हें जिस शहर में घटना करनी होती हैं, वहां किराये पर कमरा लेते हैं। दोनों ने वर्तमान में फेज दो कोतवाली क्षेत्र के नया बास गांव में किराये का कमरा लिया हुआ था।