Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक ने युवती के चक्कर में अपने ही दोस्त पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

top-news

नोएडा। सेक्टर-67 के पास एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक ने दोस्त के ऊपर तेजाब फेंक दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फेज-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपित को टांसपोर्ट नगर चौराहे से गिरफ्तार किया है।
जानें पूरा मामला
फेज-3 कोतवाली प्रभारी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में ललित, करन मौर्य और एक युवती एक साथ काम करते थे। युवती से करण मौर्या प्यार करता है। उसी युवती से आरोपित ललित भी एकतरफा प्रेम करता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच दो दिन पूर्व में विवाद हुआ था। जानकारी जब फैक्ट्री वालों को हुई तो उन्होंने तीनों को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया।
बीते रात को ललित ने करण मौर्या के ऊपर सेक्टर-67 के पास तेजाब फेंक दिया, जिससे पीड़ित मामूली रूप से जल गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित ललित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अलीगढ़ के ललित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाप आइपीसी की धारा 326 बी के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपित ने कहां से तेजाब खरीदा था।