Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

मॉडल टाउन के पास ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए सड़क होगी चौड़ी, डीसीपी ट्रैफिक ने किया सर्वे

top-news

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित माडल टाउन के पास ट्रैफिक जाम खत्म करने को सड़क चौड़ी होगी। बृहस्पतिवार को डीसीपी ट्रैफिक ने यहां सड़क चौड़ीकरण से पूर्व सर्वे किया। जल्द सड़क चौड़ी करने के लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा जाएगा।
यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि अभी एनएच-9 से सेक्टर-62 माडल टाउन होकर मामूरा की ओर जाने वाले चालकों को सुबह-शाम व्यस्त समय में परेशानी का सामना करना पड़ता है। माडल टाउन के पास एफओबी नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क पर चलते हैं। यहां सुबह के समय फुटपाथ पर भी भीड़ रहती है। इसलिए अगर शौचालय के पास खाली पड़ी जमीन के पास सड़क चौड़ी की जाए तो यातायात का दबाव कम हो सकता है। एनएच-9 से आने वाले चालक आसानी से मामूरा की ओर जा सकेंगे।
डीएनडी और एक्सप्रेस-वे पर जाम
नोएडा-दिल्ली डीएनडी टोल बार्डर के पास बृहस्पतिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात का दबाव रहा। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से मार्ग से हटवाया। इसके बाद ट्रैफिक जाम खत्म हुआ। वहीं नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-व पर जाम लगा। वहीं फेज-3 कोतवाली पुलिस के पास ट्रक व कार की टक्कर हो गई। इस कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी-1851 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल कार में फंसे चालक को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस कारण यहां यातायात का दबाव रहा।
यातायात नियम का पालन करने की दिलाई शपथ
सेक्टर-31 पर युवा क्रांति सेना द्वारा आयोजित ट्रिब्यूट रन कार्यक्रम में बीएस मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय में एवं यातायात नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया। काली फिल्म, सायरन, हूटर, मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *