Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Delhi में शुरू हुआ ‘ आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ , राम सिंह नेगी बने पहले लाभार्थी

top-news

Delhi: विकास पुरी के मोहन गार्डन निवासी राम सिंह नेगी दिल्ली में ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ पाने वाले पहले लाभार्थी बने। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अन्य बुजुर्गों को भी कार्ड वितरित किए गए। ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को हर साल ₹10 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर मिलेगा। दिल्ली में करीब छह लाख बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले सकते हैं, बशर्ते वे किसी अन्य योजना के लाभार्थी न हों।

जानकारी के लिए बता दे कि Delhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली में बहाना नहीं चलेगा और हर नागरिक को उसका अधिकार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘आप’ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कार्ड प्राप्त करने के लिए आयुष्मान एप या आधिकारिक पोर्टल से ई-केवाईसी कर पंजीकरण किया जा सकता है। बता दे कि यह सुविधा दिल्ली के सभी सरकारी और 47 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। अब तक 1,69,650 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, और वय वंदना कार्ड के लिए भी पंजीकरण जारी है।