Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले लालू यादव को आजीवन कारावास, कुल 11 गवाह हुए पेश

top-news

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले लालू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। जुलाई 2021 में घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से लालू जेल में बंद है।
सजा सुनने के बाद वह छाती पर हाथ रखकर जमीन पर बैठ गया। उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की सुनवाई अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पोक्सो द्वितीय) चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने की।
विशेष लोक अभियोजन जेपी भाटी ने बताया कि जुलाई 2021 में कामगार लालू ने एक सात साल की बच्ची को पड़ोसी की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। भागते दौरान घटना से 200 मीटर की दूरी पर लोगों की भीड़ ने लालू को धर दबोचा था। मामले की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज हुई। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और केस की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई।
सुनवाई के दौरान मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने बदायूं के गांव मोहम्मदपुर कुरई के रहने वाले लालू यादव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। केस की सुनवाई के दौरान कुल 11 गवाह कोर्ट में पेश हुए। दोषी लालू पर अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर लालू को एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *