Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रियंका के फैंस के लिए गुड न्यूज, बिग बॉस 16 के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी एक्ट्रेस!

top-news

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 से घर-घर में फेमस हो चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी ज्यादा डिमांड में हैं। इस रियलिटी शो को करने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। एक्ट्रेस को कई शो के ऑफर आने शुरू हो गए हैं। एकता कपूर के ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘खतरों के खिलाड़ी’ की अगली फ्रेंचाइजी का ऑफर भी उनकी झोली में आया है।
एक्ट्रेस को ऑफर हुआ यह शो
प्रियंका चाहर चौधरी, बिग बॉस खत्म होने के बाद कई पार्टीज में देखी गईं। उन्हें मंडली के सदस्यों के साथ भी मौज मस्ती करते देखा गया। उनके ग्लैमरस अवतार की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं।
प्रियंका चौधरी को लेकर गुड न्यूज
दरअसल, ‘उडारियां’ फेम इस एक्ट्रेस को लेकर यह खबर है कि इन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में देखा जा सकता है। प्रियंका को यह शो तो ऑफर किया ही गया है, अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कन्फर्म है कि वह इस शो का हिस्सा भी बनेंगी। इससे पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उनके कन्फर्मेशन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।