Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

झूठी शान के लिए दो भाईयों ने की बहन की गला दबाकर हत्या, चरित्र पर शक करते थे आरोपित: गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हरनंदी में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महिला की हत्या उसके ही दो भाईयों ने झूठी शान के लिए की थी। आरोपित भाई अपनी बहन के चरित्र पर शक करते थे। आरोपित भाईयों ने बहन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को दस दिन पहले हरनंदी में फेंक दिया था।
दोनों आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपित शाहरुख व सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फेज टू के ककराला में रह रहे थे। बहन सूरजपुर में रहती थी। पुलिस ने शव का जब पोस्टमार्टम कराया, तब पता चला कि हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
हरनंदी में मिला था शव
डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि बीते 13 मार्च को हरनंदी में महिला नजमा का शव मिला था। जांच करने पर पता चला कि महिला की गुमशुदगी के संबंध में सूरजपुर में मुकदमा दर्ज है। सरताज ने ही पुलिस के पास पहुंचकर आशंका जाहिर की थी कि हरनंदी में मिला शव उसकी बहन का है। स्वजन ने भी शव की पहचान कर ली।
दो भाईयों ने बहन की हत्या की थी
सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि सरताज व शाहरुख ने बहन की हत्या की थी। नजमा शादीशुदा थी। वह पति से विवाद होने के बाद अलग रह रही थी। उसकी संगत ठीक नहीं होने की वजह से परिवार के लोग उससे अलग रहते थे और खुद को अपमानित महसूस करते थे। छुटकारा पाने के लिए होली वाले दिन आठ मार्च को नजमा के भाई शाहरुख और सरताज ने मिलकर नजमा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को कार में रखकर हरनंदी तक ले गए फिर वहां फेंक दिया।