Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

लोनी की खन्ना नगर कॉलोनी में सेप्टिक टैंक में गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद में लोनी कोतवाली क्षेत्र की खन्ना नगर कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे चार साल के आहद पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिर गया। करीब 5 फीट गहरे टैंक में भरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। पिता आशु कामगार है। परिवार में पत्नी फरजाना, दो बच्चे साहिल और अरशद हैं। घटना के दौरान तीनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। मां ने तीनों का अंदर बुलाया था। मां के बुलाने पर साहिल और अरशद अंदर आ गए और आहद पड़ोसी के मकान में चले गए।