Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

वाक इन द वुडस रेस्त्रां में आठ साल की बच्ची से हुई छेड़खानी, पुलिस नेवेटर को पकड़ा

top-news

गाजियाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार में वाक इन द वुडस रेस्त्रां में वेटर ने आठ साल की बच्ची से छेड़खानी की। उसके स्वजन ने आरोपित वेटर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वेटर को पकड़ लिया है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की एक कालोनी के युवक अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार रात वैशाली सेक्टर चार के रेस्त्रां वॉक इन द वुडस में बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के लिए आए थे। वह कार पार्क करने के लिए चले गए। इस दौरान उनकी आठ साल की बच्ची रेस्त्रां में खेल रही थी। जब वह कार पार्क करके आए तो देखा कि बच्ची काफी डरी हुई थी।
उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि रेस्त्रां में एक अंकल ने उसे बुलाकर गंदी बात की। उन्होंने मैनेजर से मामले की शिकायत की। पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर आरोपित 42 वर्षीय वेटर सुंदर सिंह बहौरा के खिलाफ छेड़छाड़, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा
लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला को देखकर पड़ोस में रहने वाले युवकों ने अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर गाली गलौज की। घर में घुसकर लाठी डंडे, सरिये और चाकू से हमला कर दिया। स्वजन से जमकर मारपीट की।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग गए।एक युवक को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की ओर से लिंक रोड थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।