Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा बोले- लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस खतरे में

top-news

मोलाकलमुरु। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी खतरे में है न कि लोकतंत्र। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी पर लंदन में उनकी हालिया टिप्पणी पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने इस चुनावी राज्य की जनता से ऐसे लोगों को घर बैठाने का भी अनुरोध किया।
कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की ओर बढ़ रही: जेपी नड्डा
नड्डा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाकर कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की ओर बढ़ रही है, यह निंदनीय और दर्दनाक है। विजय संकल्प यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अपराधीकरण में लिप्त हैं और उनकी नीति फूट डालो और राज करो की रही है। अब तो उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं।
कांग्रेस पतन की ओर: जेपी नड्डा
उन्होंने आगे कहा कि राहुल विदेश में जाकर भारत की संप्रभुता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान नागालैंड में कांग्रेस को शून्य, मेघालय में पांच और त्रिपुरा में तीन सीटें मिलीं हैं। कांग्रेस पतन की ओर है।
राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए
इससे पहले जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *