Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव बिल्डर को पैसे जमा कराने और खरीदारों के नाम रजिस्ट्री के दिए निर्देश।

top-news

  • ग्रेनो प्राधिकरण में ईको विलेज वन के फ्लैट खरीदारों व बिल्डर की बैठक
  • एसटीपी न चलाने की खरीदारों के शिकायत की जांच कराएगा प्राधिकरण
  • खरीदारों ने बिल्डर से मल्टी प्वाइंट बिजली कनेक्शन देने की मांग उठाई

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सुपरटेक बिल्डर को ईको विलेज वन के 260 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए तय लीज रेंट जमा करने और फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। नियमित रूप से एसटीपी न चलाने की फ्लैट खरीदारों की शिकायत जांचने के लिए प्राधिकरण की टीम मौके पर जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बिल्डर विभाग को फ्लैट खरीदारों के मसले प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण बिल्डर और फ्लैट खरीदारों की बैठक कराकर गतिरोध दूर करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी (बिल्डर) सौम्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुपरटेक के इकोविलेज वन के फ्लैट खरीदारों और बिल्डर प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई, जिसमें दादरी विधायक प्रतिनिधि (ग्रेनो वेस्ट) दीपक यादव भी शामिल हुए। खरीदारों ने बताया कि ईको विलेज वन में 260 फ्लैटों की रजिस्ट्री खरीदारों के नाम नहीं हुई है। ओएसडी ने बिल्डर प्रतिनिधि अशोक भल्ला को इन फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए तय लीज रेंट 15 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर से मल्टीप्वाइंट कनेक्शन दिलाने की भी मांग उठाई। प्राधिकरण ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने इस मुद्दे पर बिल्डर से शीघ्र जवाब देने को कहा है। फ्लैट खरीदारों ने सोसाइटी में लगे एसटीपी को नियमित रूप से न चलाने की शिकायत की है।
जिस पर ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने प्राधिकरण से जल्द ही एक टीम मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही है। बैठक में प्राधिकरण के बिल्डर विभाग की मैनेजर आराधना, फ्लैट खरीदार संजय शर्मा, आनंद कुमार, महेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, नागेंद्र, अरुण गुप्ता, कमल आदि शामिल रहे।