Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

घर के बाहर बैठी महिला से नकाबपोश ने लूटी चेन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

top-news

गाजियाबाद। बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कालोनी के भगत सिंह पार्क के पास दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर बैठी महिला से चेन लूट ली। लूट के दौरान महिला गिरकर चोटिल हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इंद्रापुरी के ए ब्लाक में सतपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह व्यापारी हैं। उनके बेटे दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी मां सुमन देवी घर के नीचे दुकान के बाहर तख्त पर बैठी थी। शाम करीब पांच बजे दो बाइक उनके पास आकर रूकीं। एक बाइक पर दो और दूसरी पर एक बदमाश था। नकाबपोश एक बदमाश बाइक से उतरा। दूसरा बदमाश हेलमेट पहनकर बाइक को स्टार्ट करके खड़ा रहा।
नीचे उतरा बदमाश महिला के पीछे पहुंचा। उनके गले से चेन लूट ली। उन्हें नीचे गिरा दिया। वह चेन लूटकर साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर उनके स्वजन बाहर आए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर किए। उनमें वारदात कैद मिली। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फुजेट के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पहले भी हुई थी लूट
12 दिसंबर 2022 को लोनी कोतवाली की गोकुल धाम कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर घर के बाहर बैठी महिला से चेन लूट ली थी। वारदात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसे ट्वीट कर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *