Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

Tanya Mittal: “ आतंकवाद का कोई धर्म नहीं” टिप्पणी पर बुरी फंसी तान्या मित्तल, एमपी पर्यटन विभाग ने बनाई दूरी

top-news

Tanya Mittal: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। तान्या ने कहा, “मुझे लगता है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। भारत का एकमात्र धर्म ‘भारतीयता’ है। हम सभी भारतीय हैं और एकजुट हैं।” तान्या ने यह भी साझा किया कि हमले के बाद उनके दोस्तों की मदद स्थानीय कश्मीरी लोगों ने की और उन्हें सुरक्षित श्रीनगर पहुंचाया। उन्होंने अपील की कि इस कठिन समय में सभी को संवेदनशीलता के साथ सोचने की आवश्यकता है।

जानकारी के लिए बता दे कि Tanya Mittal की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया के कुछ वर्गों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। कई लोगों ने उनका बहिष्कार करने की मांग की। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि तान्या मित्तल मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग से जुड़ी हुई हैं और उनके लिए कंटेंट बना रही थीं।

हालांकि, इस पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने स्पष्ट करते हुए कहा, “कृपया ध्यान दें कि तान्या मित्तल का एमपी पर्यटन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।” इसी बीच, पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में मध्यप्रदेश पुलिस ने भी कार्रवाई की। दमोह जिले में दो युवकों को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि जबलपुर में भी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।