Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर, ऑटो सवार युवती की मौत

top-news

गाजियाबाद। एनएच-नौ पर एबीईएसआईटी कट के पास बेकाबू कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ, जिसके बाद आरोपित चालक घायल युवती को अस्पताल ले गया।
रविवार को युवती ने तोड़ा दम
रविवार को युवती ने दम तोड़ दिया। मामले में क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्रासिंग रिपब्लिक की गौड़ ग्लोबल विलेज सोसायटी में रहने वाली नेहा अग्रवाल एक कंपनी में डिलीवरी स्पेशलिस्ट थीं। उनके चचेरे भाई रूपेश अग्रवाल ने बताया कि नेहा जबलपुर की रहने वाली थीं और उनके साथ रहकर जाब करती थीं।
कार ने पीछे से मारी थी टक्कर
10 मार्च की शाम को वह अपनी दोस्त से मिलने के लिए निकली थीं। ऑटो में नोएडा सेक्टर-62 के लिए सवार हुई थीं। एबीईएसआईटी के पास पहुंचीं तो एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नेहा ऑटो से बाहर आकर सिर के बल गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
दो दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक ने बताया कि अचानक किसी कार की लाइट आंखों पर पड़ने के कारण उन्हें ऑटो नहीं दिखा। इस कारण हादसा हुआ।