Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

बाइक पर ले जा रहे बाउंसर की मौत, दो पर हत्या का आरोप; होली के अगले दिन घर से उठी जवान बेटे की अर्थी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कस्बा निवासी एक बाउंसर की हत्या करने का आरोप दूसरे समुदाय के दो युवकों पर लगा है। शिकायत के आधार पर बुधवार की रात ही पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मामला दो समुदायों के बीच होने व त्यौहार के कारण कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

मौत के कारण नहीं चला पता

हालांकि, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नही चल सका है। पुलिस अब जांच के लिए मृतक का बिसरा भेजेगी, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। ऊंची दनकौर निवासी मनीष शर्मा (23) दो भाइयों में छोटा था और कुछ माह पहले तक ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में बाउंसर के रूप में तैनात था। आरोप है कि बुधवार की देर शाम अपने दो दोस्तों के साथ कस्बा के गढ़ी मोहल्ला में उनके घर पर ही था।
बाइक पर बैठाकर ले रहे थे दो लोग
शिकायतकर्ता मृतक के चचेरे भाई हैप्पी शर्मा को रात करीब साढ़े सात बजे लोगों ने सूचना दी कि दो युवक मनीष को उसी की मोटर साइकिल पर बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। लोगों ने बाइक को रोका तो वह गिर गए, मनीष शर्मा की हालत खराब थी, जिसे उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत नाजुक होने के चलते वहां से ग्रेटर नोएडा के जिम्स में उपचार के लिए ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।