Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

ईएमसीटी ने मिसेज़ इंडिया विनर डॉ कर्णिका तिवारी को महिला दिवस पर किया सम्मानित।

top-news

नोएडा। कपिल कुमार

ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) के सदस्यों ने डॉ कर्णिका तिवारी को सम्मानित किया। जो मिसेज़ इंडिया की विजेता है और साथ साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ भी है। गौतम बुद्ध नगर की डॉ कर्णिका तिवारी भारत की पहली प्रैक्टिसिंग गायनेकोलॉजिस्ट हैं। जिन्होंने राजस्थान के रणथंभौर में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में अन्य सभी प्रतियोगियों को हराकर मिसेज इंडिया 2022-23 का खिताब जीता है।

ईएमसीटी संस्था की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि डॉ कर्णिका जिन्होंने पूरे देश में गौतम बुद्ध नगर का नाम रोशन किया और हम सभी का सम्मान बढ़ाया है। डॉ कर्णिका महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है जिन्होंने अपने प्रोफेशन लाइफ के साथ साथ अपनी प्रतिभा को भी नया आयाम दिया और यह सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है।

मिसेज़ इण्डिया डॉक्टर कर्णिका तिवारी ने ईएमसीटी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वह इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने पर बहुत गर्व महसूस करती और वह अन्य महिलाओं को प्रेरित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए अपने मंच का उपयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है साथ ही साथ उन्होंने ईएमसीटी के सामाजिक कार्यों से बहुत प्रभावित है और वह ईएमसीटी के अच्छे कार्यों में सहियोग भी करेंगी। ईएमसीटी टीम से प्रियंका सिंह, भुवंजीत कौर, अमित गिरी, इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *