Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

एक दशक बाद ग्रेटर नोएडा में फिर दिखेगा बाइक रफ्तार का रोमांच।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा में बने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रफ्तार का रोमांच फिर देखने को मिलेगा। इससे पहले बुध इंटरनेशनल सर्किट में 2013 में फॉर्मूला वन कारों की रेस हुई थी। इस बार कार नहीं बल्कि स्पोर्ट्स बाइक तेज रफ्तार भर्ती नजर आएंगे। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर 22 से 24 सितंबर तक मोटो रेस का आयोजन होगा। रियल स्ट्रीट स्पोर्ट्स के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर स्पष्ट किया है। कि आयोजन पर होने वाला खर्च कंपनी वहन करेगी।

कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा है कि प्राधिकरण और जेपी एसोसिएट से मिलकर 7 साल के लिए करार करने की योजना पर बात चल रही है। आयोजन पर कुल 500 करोड रुपए खर्च होने और कई गुना कमाई का अनुमान है। जिस प्लॉट पर ट्रैक बना हुआ है उसका आवंटन प्राधिकरण ने बकाया होने के कारण रद्द कर दिया है। मामला एनसीएलटी में विचाराधीन है इसे लेकर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने आयोजक कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स को पत्र भेजा था। इसके बाद कंपनी के सी ओ ओ पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता की थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।