Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्राधिकरण से अपना अवैध साम्राज्य बचाने का तरीका, बिना तथ्यों के शिकायत करो, दबाव बनाओ अपना बचाव कर लो।

top-news

ग्रेटर नोएडा।

आजकल प्राधिकरण में लोग अपने गलत काम निकलवाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। अब एक नया प्रचलन चला है कि अधिकारी और कर्मचारियों की बिना तथ्यों के शिकायत करो। अधिकारियों पर दबाव बनाओ और अपने गलत काम को निकलवाने की कोशिश करो। लेकिन जब उनसे सबूत मांगे जाते हैं तो उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं होते हैं। जो कानून सरकार ने समाज हित के लिए बनाए थे। उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ता वेद यादव पुत्र इंदर सिंह ग्राम पतवाड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत की थी शिकायतकर्ता ने लेटर में कहा है कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने पतवाड़ी के भूमि खसरा संख्या 371 रकबा 0.6070 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया और राजस्व अभिलेखों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नाम दर्ज हो गया। प्रभावित कस्तकार नानक चंद ने प्रति कर उठा लिया है यहां की गांव के दबंग व भूमाफिया टीकम सिंह यादव ने अपने गिरोह के साथ मिलकर के व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमि पर अवैध कब्जा कर मैरिज हॉल, मंदिर, रेस्टोरेन्ट आदि का निर्माण कर लिया।

अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए दो बार जारी हुआ लेटर नहीं हुई कार्रवाई

टीकम सिंह यादव के रसूख का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ के द्वारा इसके अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए दो बार लेटर जारी हुआ लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यहाँ तक कि संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए प्राधिकरण को लेटर जारी किया गया। लेकिन उसके बाद भी इसके अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब इस बात का अंदाजा आप अब खुद लगा सकते हैं इसका अधिकारियों पर कितना दबाव है।

अवैध निर्माण को बचाने के लिए मंदिर का सहारा

कथित तौर पर कहा जाता है कि अपने अवैध निर्माण को बचाने के लिए मंदिर का सहारा लिया जा रहा है शिकायतकर्ता ने कहा है कि इसने अपने अवैध साम्राज्य को बचाने के लिए ही मंदिर का निर्माण कराया था। जिससे कि मंदिर को कोई नहीं छोड़ेगा और मंदिर की आड़ में इसका अवैध निर्माण बना रहेगा।