Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रेमी से मिलने पहुंची युवती, पिता के पहुंचते ही 8वीं मंजिल से कूदी; मौत

top-news

नोएडा। दनकौर क्षेत्र में सुपरटेक अप कंट्री में शुक्रवार को एक युवती ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवती अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी लेकिन वहां पिता के आ जाने के बाद टावर से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी एक परिवार विगत काफी वर्षों से ग्रेटर नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। परिवार की एक 20 वर्षीय युवती का दनकौर स्थित सुपरटेक अप कंट्री में मजदूरी करने वाले एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था।
परिवार के लोगों को चकमा देकर युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। मामले की जानकारी होने के बाद युवती का पिता भी सुपरटेक अप कंट्री में पहुंच गया। पिता को वहां देखकर युवती वहां बन रहे टावर की आठवीं मंजिल पर चढ़ गई और नीचे छलांग लगा दी।
हादसे के दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिम्स ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित स्वजन द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।