Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा में 5वीं के स्कूल में चल रहीं 12वीं तक की क्लास, रजिस्ट्रेशन न होने से 9 छात्र परीक्षा से वंचित

top-news

नोएडा। सेक्टर-63 छिजारसी में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर बिना मान्यता के 12वीं कक्षा तक स्कूल संचालित हो रहा है। शिक्षा माफियां के खेल में फंस नौ बच्चों का एक साल बर्बाद हो गया है। सरस्वती वंदना एकेडमी ने बिना मान्यता के ही 10वीं में एक औ 12वीं में आठ बच्चों का प्रवेश लिया।
बच्चे वर्षभर से शुल्क दे रहे थे, जबकि बच्चों का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में पंजीकरण ही नहीं हुआ था। पीड़ित छात्रों ने डीआइओएस और बीएसए से मामले की शिकायत की है।
सरस्वती वंदना एकेडमी स्कूल की मान्यता पांचवीं कक्षा तक है, जबकि स्कूल खुलेआम नर्सरी से 12वीं कक्षा तक चल रहा है। हर साल छात्रों का प्रवेश लिया जाता है। दूसरे स्कूलों में सांठगांठ कर बच्चों का बोर्ड में पंजीकरण करा दिया जाता है। कक्षाएं अपने स्कूल में ही चलाते हैं, जबकि उनका पंजीकरण दूसरे स्कूल से होता है। इस बार किसी कारण स्कूल ऐसा कराने में असफल रहा।
छात्रा स्वादिया मंसूरी ने बताया कि प्रवेशपत्र के लिए वह लगातार स्कूल का चक्कर लगा रही थी। 15 फरवरी तक प्रतिदिन प्रवेशपत्र देने का आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन जब परीक्षा शुरू होने पर भी प्रवेश पत्र नहीं मिला तो उनको पूरा मामला समझ में आया।