Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

गाजियाबाद में मकान मालिक से तंग आकर युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद में मकान मालिक के उत्पीड़नत से तंग आकर गुरुवार रात एक युवक ने कनपटी पर तमंचा रख खुद को गोली मार ली। घटना नंदग्राम के ई ब्लाक की बताई जा रही है। गंभीर हालत में युवक को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायल को दिल्ली के जीटीबी रेफर किया गया। जीटीबी में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 6 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।
आरोप है कि किराए के बकाया साढ़े 11 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये देने के बाद भी मकान मालिक ने गाली-गलौज की और उनकी पत्नी व बच्चों के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे झुब्ध होकर गुरुवार आधी रात के बाद डेढ़ बजे युवक ने खुद को गोली मार ली। इस समय उनकी पत्नी बच्चे के साथ दूसरे कमरे में लेटी थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन कर रही है।