Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

शादी के बंधन में बंधने की ऋतिक की है तैयारी? इस महीने में सबा संग ले सकते हैं फेरे

top-news

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ सबा आजाद संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन अब ये कपल खुल्लम-खुल्ला अपने इश्क का इजहार करने से बिल्कुल नहीं कतराता।
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्स वाइफ सुजैन खान से साल 2014 में तलाक के बाद ऋतिक अब दोबारा शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल ये दोनों एक साथ जुहू में रह रहे हैं और साथ ही दोनों ने जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर एक प्रॉपर्टी भी ली है। अब खबर है कि ये कपल जल्द ही सात-फेरे ले सकता है।
इस महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं ऋतिक-सबा
आपको बता दें कि दोनों को एज डिफरेंस की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। सबा आजाद और ऋतिक को हाल ही में पैपराजी के सामने एयरपोर्ट पर किस करते हुए स्पॉट किया गया था।
अब बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा-सिद्धार्थ के 2023 में शादी के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड का ये कपल भी शादी कर सकता है। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल नवंबर में 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की मुलाकात
रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद और ऋतिक रोशन की मुलाकात ट्विटर के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे से डिनर पर मिलने का निर्णय लिया। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। खास बात ये है कि सिर्फ ऋतिक ही नहीं, बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन के भी सबा आजाद से अच्छे संबंध है।