Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

CSK की लगातार हार से निराश दिखे धोनी, बोले- “ जब चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म में न हों, तो मुश्किल हो जाता है”

top-news

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से हार के बाद धोनी ने कहा कि जब एक साथ चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होते तो टीम का संतुलन बिगड़ जाता है। चेपॉक में खेले गए मैच में सीएसके सिर्फ 154 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसे हैदराबाद ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। धोनी ने स्वीकार किया कि जब कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं होते, तो बदलाव करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।

जानकारी के लिए बकता दे कि इस सीजन में सीएसके ने 9 मैचों में 19 खिलाड़ियों को आजमाया है, फिर भी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। धोनी ने बल्लेबाजों द्वारा मध्य ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ आक्रामकता न दिखाने को मुख्य समस्या बताया। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के प्रदर्शन (42 रन) ने धोनी को उम्मीद दी है। धोनी ने कहा कि चेपॉक की पिच अच्छी थी और 155 रन सम्मानजनक स्कोर नहीं था। उन्होंने माना कि टीम कम से कम 15-20 रन और बना सकती थी।