Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

युवती के साथ पति के संबंध से घर में होता था विवाद, मां-बेटी ने की आत्महत्या; प्रेमिका गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली मां-बेटी के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान सोनिया प्रजापति के रूप में हुई है। जिस महिला ने आत्महत्या की थी, गिरफ्तार हुई युवती उसके पति की प्रेमिका है।
प्रेमिका की वजह से घर में होता था विवाद
आरोप है कि पति की प्रेमिका की वजह से अक्सर घर में विवाद होता था। तंग आकर महिला ने नौ फरवरी की रात तीन साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली थी। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला सोनी सिंह की शादी वर्ष 2010 में कुंदन से हुई थी। कुंदन और सोनिया के एक बेटी थी व एक बेटा है।
दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगा
शादी के बाद कुंदन और उसका परिवार सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि कुंदन के सोनिया प्रजापति नाम की 19 वर्षीय युवती से संबंध हो गए। सोनी सिंह के पिता अशोक सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उनका दामाद कुंदन प्रेमिका सोनिया के चक्कर में बेटी सोनी को प्रताड़ित करता था।
बेटी के साथ महिला ने की थी आत्महत्या
तंग आकर सोनी ने तीन साल की बेटी राजनंदिनी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पति कुंदन, प्रेमिका सोनिया, सास गीता देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य के संबंध में जांच की जा रही है।