Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

मां-बेटी की आत्महत्या मामले में पति की प्रेमिका गिरफ्तार, ट्रेन के सामने कूद कर दी थी जान

top-news

नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली मां-बेटी के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान सोनिया प्रजापति के रूप में हुई है। जिस महिला ने आत्महत्या की थी, गिरफ्तार हुई युवती उसके पति की प्रेमिका है। आरोप है कि पति की प्रेमिका की वजह से अक्सर घर में विवाद होता था। तंग आकर महिला ने नौ फरवरी की रात तीन साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली थी।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला सोनी सिंह की शादी वर्ष 2010 में कुंदन से हुई थी। कुंदन और सोनिया के एक बेटी थी व एक बेटा है। शादी के बाद कुंदन और उसका परिवार सोनिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि कुंदन के सोनिया प्रजापति नाम की 19 वर्षीय युवती से संबंध हो गए।
सोनी सिंह के पिता अशोक सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उनका दामाद कुंदन प्रेमिका सोनिया के चक्कर में बेटी सोनी को प्रताड़ित करता था। तंग आकर सोनी ने तीन साल की बेटी राजनंदिनी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पति कुंदन, प्रेमिका सोनिया, सास गीता देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य के संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *