Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत ● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन

3 कारों से सड़क पर हुड़दंग करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, वीडियो के वायरल होने के बाद जागा प्रशासन

top-news

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने जीटी रोड पर तीन कारों में सवार करीब 10 युवकों द्वारा मचाए गए हुड़दंग के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में ही आरोपितों की दो कार सीज कर ली थी। अन्य फरार आरोपितों को पुलिस तलाश रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
अन्य आरोपित फरार
डीसीपी ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मेरठ जानी का साहिल, साहिबाबाद अर्थला कालोनी का रहीस, सोहेल, नोमान, शोएब व रहवर हैं। इनके अन्य साथी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन का कहना है कि इस तरह के हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ प्रसारित
बता दें कि मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर दो वीडियो प्रसारित हुए थे। चार सेकेंड के वीडियो में दिख रखा था कि नेक्सान कार सवार चार युवक खिड़की से बाहर निकले हैं। कार तेज गति से भीड़भाड़ वाली सड़क पर दौड़ रही है। 15 सेकेंड के दूसरे वीडियो में दिखा कि नेक्सान कार की खिड़की से चार युवक बाहर निकलकर शोर मचा रहे हैं। उसके पीछे क्रूज कार चल रही है। उसके सनरूफ से दो और खिड़की से एक युवक बाहर निकलकर हल्ला मचा रहा है। क्रूज के पीछे वरना कार चल रही है। उसके सनरूफ से तीन युवक बाहर निकलकर शोर मचा रहे हैं। कुछ दूर चलने पर तीनों कार लगभग बराबर होकर एक साथ चलने लगती हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर दो कारों को जब्त कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *