Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेनो की साफ-सफाई व जलापूर्ति पर एसीईओ ने की बैठक, गांवों की साफ सफाई पर भी ध्यान दे प्राधिकरण।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने जनस्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ बैठक की। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा में रखे डस्टबिन से नियमित कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। जहां पर डस्टबिन नहीं हैं , वहां डस्टबिन रखे जाएंगे। एसीईओ ने जी-20 समिट को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा के कोने-कोने में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित तौर पर फील्ड में रहकर निगरानी करने को कहा है। साथ ही वे खुद भी नियमित तौर पर सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेती रहेंगी।

एसीईओ ने जलापूर्ति विभाग के साथ भी बैठक की। ग्रेटर नोएडा में सप्लाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसीईओ ने कहा कि अगर किसी कारणवश कहीं पर भी सप्लाई बाधित होती है तो सूचना मिलते ही तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करें, ताकि वहां के निवासियों को परेषान न होना पड़े। बैठक से पूर्व एसीईओ मेधा रूपम ने जलापूर्ति नेटवर्क का मौके पर जाकर जायजा भी लिया।

गांवों की साफ सफाई पर भी ध्यान दे प्राधिकरण

गांव भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ही हिस्सा है। वहां की साफ सफाई पर भी प्राधिकरण को ध्यान देना चाहिए। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को गांव का औचक निरीक्षण करना चाहिए। जिससे की साफ सफाई की व्यवस्था का सच सामने आ सके। गांव में नाम मात्र के लिए सफाई की जाती है महीने में 2 से 3 दिन ही, एक या दो कर्मचारी ही सफाई करते नजर आते हैं। गांव में गंदगी का बुरा हाल है गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीमारियों का बढ़ने का खतरा बना हुआ है।