Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

प्रयागराज से पाकिस्तानी महिलाओं की वापसी, केंद्र के निर्देश पर यूपी सरकार सक्रिय

top-news

प्रयागराज, 26 अप्रैल: केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार तेजी से सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को अपने देश लौट जाएंगी। यह जानकारी प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने दी।

गाबा ने बताया कि चारों पाकिस्तानी महिलाएं अल्पकालिक वीजा पर भारत आई थीं, जिनमें से एक इलाज के सिलसिले में आई थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में रहते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समय से अधिक भारत में न रुके।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही, पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को भी जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है। बता दे कि यह कदम मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।