Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मकान के बाहर लगी आईजीएल पाइप लाइन में आग, कई फीट ऊंची उठी लपटें; NDRF ने पाया काबू

top-news

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित आरके पुरम में मंगलवार देर रात शैलेंद्र सिंह के मकान के बाहर से गुजर रही आईजीएल पाइप लाइन में लीकेज के कारण आग लग गई। इस मकान में श्री राम के परिवार के 10 से 15 लोग रह रहे थे।
आग की सूचना तत्काल पुलिस व दमकल सेवा को दी गई और पिछले रास्ते से परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने आग पर तुरंत ही काबू पा लिया।
घटना में किसी प्रकार के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया था।
पीड़ित ने घटना की सूचना गैस कंपनी को दी थी लेकिन वहां से कोई मदद नहीं पहुंची थी। एसीपी कवि नगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है की आग पर काबू पा लिया गया है कोई जनहानि नहीं हुई है।